न्यूजीलैंड सरकार ने कहा है कि चक्रवात गेब्रियल की तबाही से एक बच्चे सहित कम से कम चार लोगों की मृत्यु हो गई है। इस चक्रवात के कारण पूरे उत्तरी द्वीप में बाढ़ आई है और भूस्खलन हुआ है। स्थानीय निवासियों को यहां से दूर जाना पड़ा है। इस चक्रवाती तूफान से लगभग दस हजार पांच सौ लोग अभी भी विस्थापित हैं। प्रधानमंत्री क्रिस हिपकिंस ने गेब्रियल को इस सदी में आने वाली सबसे बड़ी मौसम घटना कहा है। उन्होंने कहा कि इससे देश की लगभग 50 लाख आबादी में से कम से कम एक तिहाई के प्रभावित होने की आशंका है। इसी बीच, कल देर रात नॉर्थ आइलैंड में छह दशमलव शून्य तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। राजधानी वेलिंगटन के पास नॉर्थ आइलैंड के तट पर आए भूकंप से किसी तरह के नुकसान होने की अभी तक कोई खबर नहीं थी।
Related posts
एमएस धोनी का 45वां जन्मदिन: ‘कैप्टन कूल’ पर फैंस ने लुटाया प्यार, सोशल मीडिया पर छाए माही
एमएस धोनी का 45वां जन्मदिन: ‘कैप्टन कूल’ पर फैंस ने लुटाया प्यार, सोशल मीडिया पर छाए...
इंग्लैंड क्रिकेट टीम: इतिहास, स्टार खिलाड़ी और मौजूदा प्रदर्शन, जानें पूरी जानकारी
इंग्लैंड क्रिकेट टीम: इतिहास, स्टार खिलाड़ी और मौजूदा प्रदर्शन, जानें पूरी जानकारी नई दिल्ली: इंग्लैंड क्रिकेट...
दिल्ली नवविवाहिता मौत मामला: दहेज केस में पति गिरफ्तार, पुलिस कर रही हर पहलू की जांच
दिल्ली नवविवाहिता मौत मामला: दहेज केस में पति गिरफ्तार, पुलिस कर रही हर पहलू की जांच...