नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई, असर मलिक के साथ शादी के बंधन में बंध गई

नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई, असर मलिक के साथ शादी के बंधन में बंध गई

नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई, कल इंग्‍लैण्‍ड के शहर बर्मिंघम में असर मलिक के साथ शादी के बंधन में बंध गई। 24 वर्षीय अधिकार कार्यकर्ता यूसुफजई ने कहा कि यह उनके जीवन का एक अनमोल दिन था। सुश्री यूसुफजई को 2012 में अफगानिस्‍तान में तालिबानियों ने सिर में गोली मार दी थी जिसके बाद उन्‍होंने इंग्‍लैण्‍ड में वेस्‍ट मिडलैंड्स में शरण ली थी।

बाद में उनका परिवार बर्मिंघम में स्थानांतरित हो गया था। वह 17 साल की उम्र में नोबेल शांति पुरस्कार जीतने वाली सबसे कम उम्र की व्‍यक्ति हैं।

Related posts

Leave a Comment