कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी नेशनल हेराल्ड समाचार पत्र से जुड़े धन-शोधन मामले के सिलसिले में आज प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश होंगी। सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ इस मामले में धन-शोधन निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत जांच की जा रही है। आयकर विभाग वर्ष 2016 से नेशनल हेराल्ड मामले की जांच कर रहा है। प्रवर्तन निदेशालय ने ‘यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड’ में वित्तीय अनियमितताओं को लेकर आरोप पत्र दाखिल किया था। नेशनल हेराल्ड अख़बार का स्वामित्व इसी कम्पनी के पास था।
इस बीच, दिल्ली पुलिस ने सोनिया गांधी से पूछताछ को देखते हुए यातायात परामर्श जारी किया है। अकबर रोड स्थित कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय सहित, पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं।