रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सरकार की नियमित यात्री रेलगाडियों का संचालन प्राइवेट आपरेटरों को सौंपने की कोई योजना नहीं है। लोकसभा में एक लिखित जवाब में उन्होंने बताया कि आईआरसीटीसी दिल्ली-लखनऊ और अहमदाबाद-मुम्बई रेलमार्ग पर अभी दो तेजस ‘कॉरपोरेट’ रेलगाड़ी चला रही हैं। लखनऊ-दिल्ली रेलमार्ग पर तेजस रेलगाड़ी ने 2019-20 में दो करोड़ 30 लाख रुपए का लाभ दर्ज किया था, लेकिन उसके बाद अगले दो वित्त वर्ष में इसे हानि हुई। रेलमंत्री ने बताया कि छूट की लागत रेलवे पर भारी पड़ी, इसलिए वरिष्ठ नागरिकों सहित सभी श्रेणी के यात्रियों को छूट जारी रखना वांछनीय नहीं है। उन्होंने कहा कि इन चुनौतियों के बावजूद रेलवे ने चार श्रेणी में यात्री किराए में छूट देना जारी रखा।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...