नेशनल कॉन्फ्रेंस जम्‍मू-कश्‍मीर विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेंगे

नेशनल कॉन्फ्रेंस जम्‍मू-कश्‍मीर विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेंगे

नेशनल कांफ्रेंस ने जम्‍मू-कश्‍मीर में विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का फैसला किया है। नेशनल कांफ्रेंस गुपकार गठबंधन में शामिल किसी भी दल के साथ मिलकर चुनाव नहीं लडेगी। इस बारे में पार्टी की प्रांतीय समिति के सदस्‍यों ने सर्वसम्‍मति से निर्णय लिया।

इससे पता चलता है कि गुपकार गठबंधन टूटने के कगार पर है। जम्‍मू-कश्‍मीर का विशेष दर्जा वापस लेने के बाद यह गठबंधन अगस्‍त 2019 में अस्‍तित्‍व में आया था। इसमें नेशनल कांफ्रेंस, पीडीपी, आवामी नेशनल कांफ्रेंस, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी शामिल हैं।

Related posts

Leave a Comment