निर्वाचन आयोग ने आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में तैनात किए जाने वाले पर्यवेक्षकों की आज नई दिल्ली में एक बैठक की। बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने पर्यवेक्षकों से निष्पक्ष, स्वतंत्र और प्रलोभन मुक्त चुनाव कराने के लिए सभी को समान अवसर देने का निर्देश दिया।
भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा तथा भारतीय राजस्व सेवा और अन्य केन्द्रीय सेवाओं से लिए गए 2 हजार 100 वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक में हिस्सा लिया। राजीव कुमार ने कहा कि पर्यवेक्षकों को निर्वाचन आयोग का प्रतिनिधि बताया तथा आशा व्यक्त की कि वे पेशेवर तरीके से काम करेंगे तथा उम्मीदवारों सहित सभी संबंधित कक्षों के लिए सेवा सुलभ कराएंगें। उन्होंने पर्यवेक्षकों से मतदान केन्द्रों का दौरा करने तथा संवेदनशील इलाकों की स्थिति के बारे में जानकारी देने को कहा।
राजीव कुमार ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने सभी परिपत्रों को दोबारा तैयार किया है तथा मेन्युअल और पुस्तिकाओं का अद्तन कर उसे आयोग की बेवसाईट पर डाल दिया है।
