निर्वाचन आयोग ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव की तैयारी के सिलसिले में विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ आज बैठक की। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में दल ने राजनीतिक दलों के मुद्दों पर विचार किया। इनमें भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, भारत राष्ट्र समिति, आम आदमी पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन शामिल थे। बैठक में निर्वाचन आयुक्त अनूप चंद्र पांडे और अरुण गोयल के अलावा वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम ने भाग लिया। छह राष्ट्रीय दलों और चार क्षेत्रीय दलों के प्रतिनिधिमंडलों ने अलग से निर्वाचन आयोग से मुलाकात की। आयोग, कल वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से मुलाकात करेगा।
Related posts
Anthropic द्वारा विकसित Claude AI तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। जानिए यह AI मॉडल क्या है और टेक इंडस्ट्री में इसकी बढ़ती चर्चा के पीछे क्या वजह है।
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका सुरक्षा...
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख...
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में शामिल करने को लेकर बहस तेज, पूर्व क्रिकेटर ने BCCI से चयन प्रक्रिया पर अहम सवाल उठाए।
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका कब?’ दिग्गज क्रिकेटर ने BCCI पर उठाए सवाल भारतीय...