निर्वाचन आयोग चुनाव बांड के दाताओं और प्राप्तकर्ताओं के सभी विवरण प्रकाशित करेगा

निर्वाचन आयोग चुनाव बांड के दाताओं और प्राप्तकर्ताओं के सभी विवरण प्रकाशित करेगा

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा है कि निर्वाचन आयोग सर्वोच्‍च न्‍यायालय के आदेश के अनुसार समय सीमा के भीतर चुनाव बांड के दाताओं और प्राप्तकर्ताओं के सभी विवरण प्रकाशित करेगा।

उन्होंने कहा कि आयोग आगामी चुनावों में ईवीएम या मतपत्रों के माध्यम से मतदान पर शीर्ष अदालत के निर्देश के अनुसार कार्य करेगा, क्योंकि न्यायालय मतपत्रों द्वारा वोट डालने की मांग करने वाली कई याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा है। ओडिशा के भुवनेश्वर में आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियों की समीक्षा के बाद राजीव कुमार ने कहा कि आयोग चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है।

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने हाल ही में स्टेट बैंक को चुनाव बांड पर तत्काल रोक लगाने का आदेश दिया और 6 मार्च तक राजनीतिक दलों को सभी दानदाताओं की सूची निर्वाचन आयोग को देने का निर्देश दिया था। साथ ही निर्वाचन आयोग को 13 मार्च तक चुनाव बांड के दाताओं और प्राप्तकर्ताओं के सभी विवरण प्रकाशित करने का भी आदेश दिया गया।

Related posts

Leave a Comment