नागालैंड सरकार और पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने पाम ऑयल की खेती और प्रसंस्‍करण के लिए आशय पत्र पर हस्‍ताक्षर किए

नागालैंड सरकार और पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने पाम ऑयल की खेती और प्रसंस्‍करण के लिए आशय पत्र पर हस्‍ताक्षर किए

नागालैंड सरकार और पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने राष्‍ट्रीय खाद्य तेल मिशन – ऑयल-पाम के अंतर्गत नागालैंड में पाम ऑयल की खेती और प्रसंस्‍करण के लिए एक आशय पत्र पर हस्‍ताक्षर किए हैं। इस आशय पत्र पर नागालैंड के कृषि निदेशक एम. बेन यान्‍थान और पतंजलि फूड लिमिटेड पूर्वोत्‍तर क्षेत्र के पॉम ऑयल प्रमुख सुभाष भट्टाचार्जी ने कल कोहिमा में कृषि निदेशालय में हस्‍ताक्षर किए। पतंजलि फूड्स लिमिटेड के अनुसार आशय पत्र पर हस्‍ताक्षर से नागालैंड में पॉम ऑयल उत्‍पादकों को बढ़ावा मिलेगा। पतंजलि फूड्स लिमिटेड पूर्वोत्‍तर में मिजोरम, अरूणाचल प्रदेश, असम और त्रिपुरा में काम कर रहा है।

Related posts

Leave a Comment