नागालैंड में शहरी स्थानीय निकाय- यूएलबी के चुनाव अगले आदेश तक स्थगित कर दिए गए हैं। नागालैंड नगर निगम अधिनियम 2001 को नागालैंड नगर निगम अधिनियम (निरसन अधिनियम 2023) के माध्यम से पूरी तरह से निरस्त करने के बाद यह आवश्यक हो गया था। राज्य चुनाव आयुक्त टी म्हाबेमो यंथन ने कल अधिसूचना के माध्यम से कहा कि राज्य में तीन नगर पालिकाओं और 36 नगर परिषदों के लिए इस वर्ष 16 मई को होने वाले चुनाव को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि नागालैंड विधानसभा ने हाल ही में संपन्न 14वीं विधानसभा के पहले सत्र में नागालैंड नगर निगम अधिनियम- निरसन अधिनियम 2023 पारित किया था।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...