नागालैंड में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने एनडीपीपी-भाजपा नेतृत्व वाली सरकार को समर्थन दिया है। पार्टी प्रमुख शरद पवार ने राज्य के हित को देखते हुए मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो के नेतृत्व को समर्थन दिया है। एनसीपी के महासचिव और पूर्वोत्तर के प्रभारी नरेंद्र वर्मा ने कहा कि नवनिर्वाचित विधायकों और पार्टी के स्थानीय इकाइयों का मानना है कि राज्य के हितों और रियो के साथ अच्छे संबंध होने के कारण पार्टी को सरकार में शामिल होना चाहिए। नरेंद्र वर्मा ने कहा कि एनसीपी विधायक दल के नेता के लिए शरद पवार ने पिक्टो शोहे के नाम के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। एनसीपी ने हाल में हुए विधानसभा चुनाव में सात सीटें जीती हैं।
नागालैंड में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने NDPP-भाजपा नेतृत्व वाली सरकार को समर्थन दिया
