नाइजीरिया में एक कैथोलिक चर्च में गोलीबारी में बच्चों और महिलाओं सहित कम से कम 50 लोगों की मौत हुई

नाइजीरिया में एक कैथोलिक चर्च में गोलीबारी में बच्चों और महिलाओं सहित कम से कम 50 लोगों की मौत हुई

नाइजीरिया के ओंडो प्रांत में कल एक कैथोलिक चर्च पर बंदूक धारियों के हमले में 50 लोग मारे गए और कई घायल हो गये।

ओंडो प्रांत में ओबो के इस गिरजाघर में रविवार की सुबह प्रार्थना के लिए अनेक लोग एकत्र थे। बंदूकधारियों ने पहले चर्च में विस्‍फोट किया, इसके बाद श्रद्धालुओं पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।

इस सामूहिक नरसंहार के कारणों का पता नहीं चल सका है। अभी तक किसी ने हमले की जिम्‍मेदारी नहीं ली है।

Related posts

Leave a Comment