उत्‍तराखंड में एक बस के गहरी खाई में गिरने से 26 तीर्थ यात्रियों की मृत्यु हो गई और चार घायल

उत्‍तराखंड में एक बस के गहरी खाई में गिरने से 26 तीर्थ यात्रियों की मृत्यु हो गई और चार घायल

उत्‍तराखंड में डामटा के नजदीक एक बस के गहरी खाई में गिरने से 26 तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई और चार घायल हो गए। बस में सवार 32 यात्री मध्‍य प्रदेश के पन्‍ना जिले के हैं। यह दुर्घटना यमुनोत्री राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर डामटा और बर्नीगाढ़ के बीच हुई। अधिकारी दुर्घटना स्‍थल पर पहुंच गए हैं और बचाव अभियान जारी है। घायलों को डामटा के सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र ले जाया गया है।

उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ आज दुर्घटनास्थल का मुआयना करने जा रहे हैं। इससे पहले श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के अधिकारियों के साथ बैठक कर दुर्घटना के बारे में विस्तृत जानकारी ली। वे देहरादून के एक अस्पताल भी गये जहां दुर्घटना में घायल लोगों का इलाज चल रहा है। इस बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने दुर्घटना में मृत लोगों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उधर हादसे के शिकार तीर्थयात्रियों के शव पोस्टमार्टम के लिए ज़ॉलीगंज अस्पताल लाये जा रहे हैं।

Related posts

Leave a Comment