नई दिल्ली के नेहरू तारामंडल में चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग को लेकर बुधवार को विशेष शो का आयोजन किया जाएगा। इसमें अंतरिक्ष में चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण लोगों को दिखाया जायेगा। नेहरू तारामंडल की कार्यक्रम निदेशक प्रेरणा चंद्रा ने बताया कि इस शो में आम लोग निशुल्क हिस्सा ले सकते हैं। हालांकि इसके लिए लोगों को नेहरू तारामंडल की वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण करना होगा।
नई दिल्ली के नेहरू तारामंडल में चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग को लेकर एक विशेष शो का आयोजन किया जाएगा
