देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड के एक सौ उनासी नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि इस दौरान 208 रोगी संक्रमण मुक्त हुए हैं। स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.8 प्रतिशत है। मंत्रालय के अनुसार देश में वर्तमान में 2 हजार 227 मरीज उपचाराधीन हैं।
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत कल 52 हजार से अधिक टीके लगाए गए। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक 220 करोड़ 16 लाख से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं।