देश में पिछले 24 घंटे में पांच हजार तीन सौ लोगों में कोविड संक्रमण की पुष्टि

देश में पिछले 24 घंटे में पांच हजार तीन सौ लोगों में कोविड संक्रमण की पुष्टि

देश में पिछले चौबीस घंटे में पांच हजार तीन सौ लोगों में कोविड संक्रमण की पुष्टि हुई है और तीन हजार सात सौ छब्बीस मरीज़ कोविड से मुक्‍त हुए हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के अनुसार, इस समय देश में 32 हजार से अधिक कोविड मरीज़ों का इलाज़ चल रहा है और कोविड से स्‍वस्‍थ होने की दर 98 दशमलव सात चार प्रतिशत है।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले चौबीस घंटे में कोविड वैक्सीन की छह सौ से अधिक डोज दी गई है। देश में अब तक दो अरब 20 करोड 66 लाख से अधिक कोविडरोधी टीके लगाए जा चुके हैं।

Related posts

Leave a Comment