देश में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने से महाराष्ट्र और कर्नाटक के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के कर्नाटक में पहुंचने के बाद राज्य के तटीय हिस्सों में बारिश जारी है। दक्षिण कन्नड़ में जिला प्रशासन ने आंगनवाड़ियों के लिए अवकाश घोषित कर दिया है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन दल तैनात किए गए हैं।

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्‍सों के लिए ओरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। मुंबई में आज सुबह के समय गरज के साथ बारिश, बिजली चमकने और तेज़ हवाएँ चलने से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।

Related posts

Leave a Comment