देश के कुछ भागों में कोहरे के कारण अनेक रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं। उत्तर रेलवे ने बताया कि दिल्ली पहुंचने वाली 24 रेलगाड़ियां करीब एक से छह घंटे की देरी से चल रही हैं। इनमें अजमेर कटरा पूजा एक्सप्रेस, सिवनी फिरोजपुर एक्सप्रेस, सहरसा नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस, भुवनेश्वर नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, कटिहार अमृतसर एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस जैसी रेलगाड़ियां शामिल हैं।
देश के कई हिस्सों में घना कोहरे के कारण ट्रेन सेवा प्रभावित
