भारत का कुल निर्यात पिछले महीने 60 अरब 87 करोड़ डॉलर होने का अनुमान है। इस अवधि के दौरान देश के इंजीनियरिंग सामान निर्यात में पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में सात दशमलव सात-तीन प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। अगस्त में इंजीनियरिंग सामान का निर्यात नौ अरब डॉलर से अधिक रहा। इस वर्ष अप्रैल-जुलाई की अवधि में स्मार्टफोन निर्यात में भी 99 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई और यह चार सौ 67 करोड डॉलर से ज्यादा रहा। पिछले महीने फार्मा निर्यात में चार दशमलव पांच-तीन प्रतिशत और अप्रैल से अगस्त के बीच 15 दशमलव सात-चार प्रतिशत की दर से वृद्धि हुई। पिछले महीने व्यापार घाटा भी कम होकर 11 अरब 63 करोड़ डॉलर रह गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 13 अरब 58 करोड़ डॉलर था।
Related posts
मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक बार...
12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान कर...
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी...