दिल्ली में वर्ष 2020 के दौरान लिंग अनुपात में बढ़ोतरी दर्ज हुई है और प्रति एक हजार पुरुषों पर महिलाओं की संख्या नौ सौ 33 हो गयी है।
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि लिंगानुपात दर में हुई ये वृद्धि सामाजिक जागरूकता को दर्शाती है। उन्होंने कहा की अब भारतीय समाज शिक्षित हो रहा है और बालिकाओं के महत्त्व को समझ रहा है और यह गर्व का विषय है।
