रेलवे आज भारत की पहली एसी-3 इक्‍नॉमी क्‍लास ट्रेन गतिशक्ति एक्‍सप्रेस का शुभारंभ करेगा

रेलवे आज भारत की पहली एसी-3 इक्‍नॉमी क्‍लास ट्रेन गतिशक्ति एक्‍सप्रेस का शुभारंभ करेगा

भारतीय रेलवे, भारत की पहली इकोनामी एसी-थ्री-टियर रेल -गति शक्ति एक्‍सप्रेस का संचालन आज से शुरू कर रहा है। इस कोच का किराया सामान्‍य कोच एसी थ्री टियर कोच के मुकाबले 8 प्रतिशत कम है। यह ट्रेन दिल्‍ली और पटना के बीच चलेगी। दोनों ही दिशाओं पर यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्‍शन, वाराणसी, दीन दयाल उपाध्‍याय जंक्‍शन और दानापुर पर रुकेगी।

आज दिल्‍ली से जो अपना आनंद बिहार स्‍टेशन है। वहां से पटना तक पहली गति शक्ति एक्‍सप्रेस ट्रेन शुरू हो रही है। यह पहली ट्रेन है इसका किराया अन्‍य एसी ट्रनों से कम है। लगभग आठ फीसदी इसका किराया कम है। इससे गरीब लोगों को एसी में सफर करने का मौका मिलेगा। कम पैसा देना होगा, यात्रा सुरक्षित होगी। अन्‍य जो ट्रने हैं जल्‍द ही हम शुरू करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी जी की कल्‍पना है कि गरीब लोगों को कम किराया में अच्‍छी सुविधा मिले। इसलिए ये गति शक्ति ट्रेन हम शुरू करने जा रहे हैं।

Related posts

Leave a Comment