दिल्ली में वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार हुआ है और यह बहुत अधिक खराब से बहुत खराब श्रेणी में आ गई है। आज सुबह छह बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 357 दर्ज हुआ।
मौसम विभाग के अनुसार वायु गुणवत्ता में और सुधार होने की संभावना है, लेकिन यह मंगलवार तक बहुत खराब श्रेणी में बनी रहेगी।
कल, दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 431 दर्ज हुआ था।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अंतर्गत आज सुबह छह बजे नोएडा सेक्टर 62 में वायु गुणवत्ता सूचकांक 341, गुरूग्राम में 327 और फरीदाबाद में 325 था।
केन्द्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अधीन वायु गुणवत्ता, मौसम पूर्वानुमान और शोध प्रणाली-सफर (SAFAR) के अनुसार प्रदूषण में पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 21 प्रतिशत है और पराली जलाने की घटनाएं कुल एक हजार 761 दर्ज हुई हैं।