दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में कथित तौर पर नकली दवाई वितरण मामले की CBI जांच की मांग को मंजूरी

दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में कथित तौर पर नकली दवाई वितरण मामले की सीबीआई से जांच करने की मांग को आज उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने मंजूरी दे दी। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने उपराज्यपाल ने जांच की अनुमति देने का स्वागत किया है। वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि इस जांच से इस बात का भी खुलासा होगा कि वे कौन-सी कंपनियां हैं, जिनके टेंडर्स खत्म होने के बाद भी उन्हें आगे बढ़ाया गया।

Related posts

Leave a Comment