दिल्ली के लाल किला मैदान में आयोजित भारत पर्व आज से शुरू

दिल्ली के लाल किला मैदान में आयोजित भारत पर्व आज से शुरू

संस्कृति और पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने कल नई दिल्ली के लाल किला मैदान में भारत पर्व का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम विविधता में एकता का प्रतीक है। भारत पर्व आम जनता के लिए आज से 31 जनवरी तक प्रतिदिन दोपहर से रात 10 बजे तक खुला रहेगा। इसमें गणतंत्र दिवस परेड की कुछ उत्कृष्ट झांकियां दिखाई जाएंगी। कार्यक्रम में इंडियन फूड कोर्ट, 65 हस्तकला स्टाल और शिल्प बाजार भी बनाए गए हैं। लोक और जनजातीय नृत्यों का भी प्रदर्शन किया जाएगा। भारत पर्व देश की स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के दौरान लोगों को अपनी संस्कृति और इतिहास से परिचित कराने की सरकारी पहल है।

Related posts

Leave a Comment