दिल्ली की वायु गुणवत्ता आज गंभीर श्रेणी में

दिल्ली: राजधानी दिल्ली की वायु गुणवत्ता आज गंभीर श्रेणी में है। वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (SAFAR) के मुताबिक राजधानी दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 499 है। लोगों को सांस लेने में तकलीफ और आंखों में जलन महसूस हो रही है। दिल्ली के प्रदूषण के लिए पराली जलना और वाहनों से होने वाला प्रदूषण ज़िम्मेदार है।

गुरुग्राम में वायु गुणवत्ता आज गंभीर श्रेणी में है। वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (SAFAR) के मुताबिक गुरुग्राम का वायु गुणवत्ता सूचकांक(AQI) आज 529 है।

नोएडा में वायु गुणवत्ता आज गंभीर श्रेणी में है। वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (SAFAR) के मुताबिक नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक(AQI) आज 772 है।

Related posts

Leave a Comment