भारोत्तोलन में, भारत की बिंदयारानी देवी ने आज दक्षिण कोरिया के जिंजू में एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप-2023 में महिलाओं के 55 कि. ग्रा. वर्ग में रजत पदक जीता। सोरोखैबाम बिंदयारानी देवी ने 194 कि. ग्रा. का संयुक्त भार उठाकर पोडियम पर दूसरा स्थान हासिल किया। कॉमनवेल्थ गेम्स-2022 की पदक विजेता ने 80 कि. ग्रा. के स्नैच के साथ शुरुआत की। दूसरे प्रयास में उन्होंने 83 कि. ग्रा. भार उठाया। अंतिम प्रयास में उन्होंने 85 कि. ग्रा. वजन उठाया लेकिन इसे नो लिफ्ट घोषित कर दिया गया। क्लीन एंड जर्क में, 24 वर्षीय बिंद्यारानी देवी ने 109 कि. ग्रा. के सफल भार के साथ शुरुआत की और फिर अपने दूसरे प्रयास में 111 कि. ग्रा. तक भार उठाया। चीन के चेन गुआन लिंग ने 204 कि. ग्रा. के संयुक्त भार के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि कांस्य वियतनाम के वो थी क्विन न्हु के पास गया, जिन्होंने कुल 192 कि. ग्रा. भार उठाया। इस बीच पुरुषों के 61 कि. ग्रा. वर्ग के ग्रुप बी में शुभम टोडकर ने 263 कि. ग्रा. का संयुक्त भार उठाकर नौ प्रतियोगियों में छठा स्थान हासिल किया। एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप-2023 पेरिस-2024 ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाइंग स्पर्धाओं की श्रृंखला में दूसरी स्पर्धा है।
Related posts
मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक बार...
12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान कर...
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी...