दक्षिण अंडमान सागर और आसपास बना हवा के कम दबाव का क्षेत्र समुद्री तूफान मंडौस में बदला

दक्षिण अंडमान सागर और आसपास बना हवा के कम दबाव का क्षेत्र समुद्री तूफान मंडौस में बदला

दक्षिण अंडमान सागर और आसपास बना हवा के कम दबाव का क्षेत्र समुद्री तूफान मंडौस में बदल गया है। इसके बृहस्पतिवार तक उत्तरी तमिलनाडु-पुदुचेरी और दक्षिणी आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ने की आशंका है। मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि चक्रवात के कारण तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराइकल के कुछ भागों में हल्की से सामान्य वर्षा होगी। बाद में बारिश तेज हो सकती है। अंडमान और बंगाल की खाड़ी के कुछ भागों और तमिलनाडु, पुदुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटवर्ती क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक समुद्र की स्थिति खराब रहेगी। मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है।

Related posts

Leave a Comment