सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने कहा है कि नगालैंड में दीमापुर से कोहिमा तक चार लेन वाली 15 किलोमीटर लम्बी सड़क परियोजना इस साल पूरी हो जायेगी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना में 387 करोड़ का निवेश किया गया है। अपने ट्वीट संदेशों में नितिन गड़करी ने कहा है कि ये परियोजना न केवल नगालैंड और मणिपुर के बीच संपर्क बेहतर बनायेगी बल्कि यात्रा में लगने वाला समय भी काफी कम हो जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकार देश में सड़कों की सर्वश्रेष्ठ बुनियादी सुविधा प्रदान करने के लिए प्रयासरत है।
Related posts
-
शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी
शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे शरीर... -
वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया
वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय क्रिकेट... -
YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई
YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी आधिकारिक...