थाईलैंड में एक डे-केयर सेंटर में गोलीबारी में 22 बच्‍चों सहित 38 लोग मारे गए

थाईलैंड में एक डे-केयर सेंटर में गोलीबारी में 22 बच्‍चों सहित 38 लोग मारे गए

थाईलैंड के नोंग बुआ लाम्फू प्रांत में आज एक शिशु देखभाल केंद्र में गोलियों और चाकू से किए गए हमले में 38 लोग मारे गए, जिनमें ज्‍यादातर बच्‍चे शामिल हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह हमला एक पूर्व पुलिसकर्मी ने किया था। हमलावर की तलाश शुरू होने पर पुलिसकर्मी ने अपने परिजनों को मारने के बाद आत्‍म‍हत्‍या कर ली। मृतकों में 22 बच्‍चे और करीब 16 व्‍यस्‍क शामिल हैं। हमलावर ने इनमें से कई पर गोलियां चलाई थी और कुछ पर चाकू से वार किया था।

Related posts

Leave a Comment