थल सेनाध्यक्ष जनरल एम. एम. नरवणे 15 से 19 नवंबर तक इजरायल दौरे के लिए रवाना हो गए हैं। यह सेना प्रमुख का पहला इजरायल दौरा है। अपनी यात्रा के दौरान जनरल एम. एम. नरवणे इजरायल के वरिष्ठ सैन्य व असैन्य अधिकरियों से मुलाकात करेंगे, और वह भारत-इजरायल रक्षा संबंधों को अधिक प्रगाढ़ करने के तौर-तरीकों पर चर्चा करेंगे। सेना अध्यक्ष सुरक्षा प्रतिष्ठान के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कई बैठकों के माध्यम से इजरायल और भारत के बीच उत्कृष्ट द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाएंगे तथा रक्षा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। जनरल नरवणे सेवा प्रमुखों के साथ बातचीत करेंगे और इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) के थल सेना मुख्यालय का दौरा करेंगे।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...