त्रिपुरा विधानसभा चुनाव: दोपहर 1 बजे तक 51.42% मतदान दर्ज

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव: दोपहर 1 बजे तक 51.42% मतदान दर्ज

आज त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव के लिए सभी 60 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले जा रहे हैं। सुबह सात बजे शुरू हुआ मतदान शाम चार बजे तक चलेगा। 28 लाख से ज्‍यादा मतदाता दो सौ उन्‍सठ उम्‍मीदवारों के भाग्‍य का फैसला करेंगे। इनमें 22 महिला प्रत्‍याशी भी शामिल है।

त्रिपुरा में दोपहर 1 बजे तक विधानसभा चुनाव के लिए 51.42% प्रतिशत मतदान होने की खबर है। मुख्‍यमंत्री डॉक्‍टर मानिक साहा और उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगियों, पूर्व मुख्‍यमंत्री मानिक सरकार पहले मताधिकार का उपयोग करने वालों में शामिल रहे।

भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, वामदल, तीपरा मोथा, तृणमूल कांग्रेस और अन्‍य पार्टियां चुनाव में हिस्‍सा ले रही हैं। राज्‍य में कुल तीन हजार 336 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। निर्वाचन आयोग ने महिलाओं, युवाओं और दिव्‍यांगजनों के लिए मॉडल मतदान केंद्र भी स्‍थापित किए है। शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित के लिए सभी आवश्‍यक उपाय किए गए हैं।

सभी तीन हजार 337 मतदान केंद्रों पर राजनीतिक दलों के एक से अधिक पोलिंग एजेंट मौजूद हैं। जो ईवीएम सही ढंग से काम नहीं कर रहीं थी, उन्‍हें इंजीनियरों ने तुरंत बदल दिया। आज सुबह सभी मतदान स्‍थलों पर लंबी कतारें देखी गईं। शांतिपूर्ण और सुचारू मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के सभी उपाए किए गए हैं।

वरिष्‍ठ भाजपा नेता और निवर्तमान मुख्‍यमंत्री माणिक साहा, केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक, प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष राजीब भट्टाचार्जी, उपमुख्‍यमंत्री जिशनु देबबर्मन, सीपीआई-एम के वरिष्‍ठ नेता जितेंद्र चौधरी और पबित्र कार, प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष बिरजीत सिन्‍हा और पूर्व मंत्री सुदीप रॉय बर्मन चुनाव लडने वाले प्रमुख नेताओं में शामिल है।

Related posts

Leave a Comment