तेलंगाना सरकार ने राज्य में बेमौसम वर्षा के कारण नुकसान उठाने वाले किसानों को औसत गुणवत्ता के मानकों में रियायत देने के लिए भारतीय खाद्य निगम से अपील की है। सरकार विशेष रूप से धान की खरीद के दौरान बीस प्रतिशत की जगह सत्रह प्रतिशत नमी को मान्यता देने की अनुमति चाहती है। राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री जी. कमलाकर ने कल हैदराबाद में एक समीक्षा बैठक के दौरान चावल मिल मालिकों को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार ने इस विषय पर भारतीय खाद्य निगम को पत्र लिखा है, ताकि किसानों को लाभ हो। चावल मिल मालिकों ने कहा कि बार-बार वर्षा में भीगने के कारण धान उपयोग के अनुकूल नहीं रहा, क्योंकि उसके रंग में बदलाव हुआ है। प्राकृतिक परिस्थितियों के कारण उन्हें भारी नुकसान उठाना पडेगा, क्योंकि खाद्य निगम ऐसे अनाज को लेने से मना कर देता है। वर्तमान सीजन में तेलंगाना सरकार प्रतिदिन औसतन एक लाख मिट्रिक टन धान की खरीद कर रही है।
तेलंगाना सरकार ने राज्य में बेमौसम वर्षा के कारण नुकसान उठाने वाले किसानों को औसत गुणवत्ता के मानकों में रियायत देने के लिए भारतीय खाद्य निगम से अपील की