तेलंगाना में लगातार वर्षा से जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त

तेलंगाना में लगातार वर्षा से जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त

तेलंगाना में लगातार वर्षा से जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त है। विशेषकर उत्‍तरी जिलों पर अधिक असर पड़ा है। जल ग्रहण क्षेत्रों में वर्षा से कई नदियां उफान पर हैं। कल रात 11 बजे तक गोदावरी नदी का जलस्‍तर भद्राचलम में बढ़कर 42 फुट तक पहुंच गया था। हैदराबाद मौसम केन्‍द्र ने गोदावरी का जल स्तर और बढ़ने की आशंका व्यक्त की है।

मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिन तक राज्य में अत्‍यधिक तेज वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। राज्‍य सरकार ने सभी शिक्षण संस्‍थानों में तीन दिन का अवकाश घोष‍ित कर दिया है। मुख्‍यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव ने स्थिति की समीक्षा की और मौसम विभाग को बाढ़ की किसी आशंका से संबंधित चेतावनी जारी करने का निर्देश दिया।

राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल की टीमें राहत कार्यों के लिए तैयार रखी गयी हैं। जिला मुख्‍यालयों में नियंत्रण कक्ष और हेल्‍प डेस्क बनाए गए हैं।

Related posts

Leave a Comment