गुजरात: अहमदाबाद में लगातार बारिश के चलते सड़कों पर जलभराव हो गया

गुजरात: अहमदाबाद में लगातार बारिश के चलते सड़कों पर जलभराव हो गया

गुजरात: अहमदाबाद में लगातार बारिश के चलते सड़कों पर जलभराव हो गया है। निचले इलाकों में जलभराव से सामान्य जीवन प्रभावित है। वलसाड में भारी बारिश के बाद औरंगा नदी का जलस्तर बढ़ा जिससे निचले इलाकों में जलभराव हुआ। जलस्तर बढ़ने से लोगों को स्थानांतरण किया गया।

गुजरात में कल अहमदाबाद में तेज वर्षा हुई। कई इलाकों में बारिश का पानी जमा हो गया है और ज्यादातर अंडरपास अवरूद्ध हो गये। जिला प्रशासन ने मूसलधार बारिश देखते हुए अहमदाबाद नगर निगम के स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। दक्षिण और मध्य गुजरात कल से लगातार तेज बारिश की चपेट में है। निचले इलाकों से तीन हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

Related posts

Leave a Comment