तुर्किए के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि पडोसी देशों इराक और सीरिया में कुर्द आतंकियों पर हवाई हमला किया गया है। इराक में तुर्किए के सैन्य ठिकाने पर हुए हमले के एक दिन बाद तुर्किए ने यह हमला किया है। इराक के हमले में तुर्किए के नौ सैनिक मारे गए।
रक्षा मंत्रालय ने एक वक्तव्य में बताया कि उत्तरी इराक के मेतीना, हकुर्क, गारा और कंदिल पर हवाई हमला किया गया है, ताकि लोगों और सुरक्षा बलों पर हमले करने वाले आतंकियों का सफाया किया जा सके और सीमा सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। वक्तव्य में कहा गया है कि इस हमले में गुफाओं, बंकरों, आतंकी ठिकानों और तेल सुविधाएं नष्ट किए गए और कई आतंकी मारे गए हैं।
आतंकियों ने कल रात उत्तरी इराक के अर्द्ध-स्वायत्त कुर्द क्षेत्र के एक सैन्य ठिकाने में घुसपैठ करने की कोशिश में नौ सैनिकों की हत्या कर दी।