तुर्किए के अंताल्या में तीरंदाजी विश्व कप के पहले चरण में भारतीय पुरुष रिकर्व टीम फाइनल में पहुंच गई है। रविवार को फाइनल में अतनु दास, बी धीरज और तरुणदीप राय की टीम का सामना चीन से होगा। नौ वर्षों में पहली बार भारतीय पुरुष टीम विश्व कप के फाइनल में पहुंची है। भारत ने 13 साल पहले विश्व कप जीता था। भारतीय टीम ने चीनी ताइपे और नीदरलैंड को हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।
तुर्किए के अंतालिया में भारतीय रिकर्व टीम तीरंदाजी विश्व कप के फाइनल में पहुंची
