तुर्किए और सीरिया के विनाशकारी भूकंप में मृतकों की संख्‍या पचास हजार से अधिक

तुर्किए और सीरिया के विनाशकारी भूकंप में मृतकों की संख्‍या पचास हजार से अधिक

तुर्किए और सीरिया के विनाशकारी भूकंप में मृतकों की संख्‍या पचास हजार से अधिक हो गई है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, तुर्किए में 44 हजार 218 लोगों की मृत्‍यु हुई है जबकि सीरिया में पांच हजार 914 लोगों के मारे जाने की खबर है। दक्षिण-पूर्वी तुर्किए और उत्‍तरी सीरिया में 6 फरवरी को आए पहले भूकंप की तीव्रता 7 दशमलव सात मापी गई थी। इस क्षेत्र में बाद में भी भूकंप के कई झटके महसूस किए गए। तुर्किए प्रशासन ने भूकंप से क्षतिग्रस्त मकानों के पुनर्निर्माण का काम शुरू कर दिया है। भूकंप से एक लाख 60 हजार से अधिक भवन धराशायी या बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं जिनमें पांच लाख बीस हजार से अधिक मकान थे।

Related posts

Leave a Comment