तमिलनाडु में तेज वर्षा होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, कई जिलों में स्‍कूल बंद

तमिलनाडु में तेज वर्षा होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, कई जिलों में स्‍कूल बंद

तमिलनाडु में कल शाम से राज्‍य में तेज वर्षा होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। क्षेत्रीय मौसम विभाग ने राज्‍य में कुछ और दिन वर्षा होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। एक दिन में अधिकतम 16 सेंटीमीटर वर्षा होने के कारण चेन्‍नई हवाई अड्डे से कुछ उड़ानों के मार्ग में परिवर्तन किया गया। राज्‍य के चेन्‍नई कांचीपुरम और तिरूवल्लूर समेत छह जिलों में पिछले 24 घंटों में दस सेंटीमीटर से अधिक वर्षा होने के फलस्वरूप स्‍कूल बंद कर दिए गए हैं। किसी आपात स्थिति में लोगों द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराने के‍ लिए चेन्‍नई नगर-निगम ने नियंत्रण कक्ष खोले हैं। निचले इलाकों में वर्षा के पानी को तुरंत निकालने के लिए दो हजार कर्मचारियों को तैनात किया गया।

Related posts

Leave a Comment