प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि ड्रोन का उपयोग अनेक क्षेत्रों में बदलाव लाने वाला साबित होगा। किसान ड्रोन को नए दौर की क्रांति बताते हुए प्रधानमंत्री ने कल एक सौ किसान ड्रेान का शुभारम्भ किया। मानेसर में किसानों को वर्चुअली सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस विशेष अभियान का उद्देश्य बाजार तक उत्पादों की आसान पहुंच सुनिश्चित कर किसानों की मदद करना है। उन्होंने कहा कि इससे किसानों की आय बढेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि 21 वीं सदी की आधुनिक कृषि की दिशा में यह एक नया अध्याय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह नई शुरूआत न केवल ड्रोन सैक्टर के विकास में मील का पत्थर साबित होगी बल्कि इससे असीम संभावनाओं के द्वार भी खुलेंगे। विभिन्न क्षेत्रों में ड्रोन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कई नीतिगत फैसलों और इस साल के बजट में प्रौद्योगिकी को प्राथमिकता दी गई है। इस समय जमीन के मानचित्रण, दवाओं और टीकों की आपूर्ति तथा खेतों में कीटनाशकों के छिड़काव सहित कई अलग-अलग क्षेत्रों में ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। गरूड एयरोस्पेस की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस कम्पनी ने अगले दो वर्ष में दो लाख स्वदेश में निर्मित ड्रोन के निर्माण का लक्ष्य रखा है। इससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में युवाओं को रोजगार देने और निजी क्षेत्र की मजबूती के लिए अनेक सुधार किए गए हैं।
Related posts
मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक बार...
12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान कर...
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी...