डाक विभाग ने रक्षा बंधन के अवसर पर विशेष राखी लिफाफा जारी किया है। लिफाफों की बनावट अनूठी होने के साथ पूरी तरह से पानी और अन्य तरह से सुरक्षित है। इन विशेष लिफाफों का मूल्य, 15 रुपये प्रति लिफाफा है। रक्षा बंधन 11 अगस्त को मनाया जाएगा।
दिल्ली पोस्टल सर्कल ने दिल्ली शहर में डाकघरों के माध्यम से इन राखी लिफाफों की बिक्री के लिए विशेष व्यवस्था की है। दिल्ली में आठ अगस्त तक और अन्य राज्यों में सात अगस्त तक इन लिफाफों की ब्रिकी जारी रहेगी।