देश में 30 जून तक 403 गीगा वाट से अधिक बिजली उत्पादन की क्षमता हासिल

देश में 30 जून तक 403 गीगा वाट से अधिक बिजली उत्पादन की क्षमता हासिल कर ली गई थी। लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बिजली मंत्री आर के सिंह ने ये जानकारी देते हुए बताया कि यह अप्रैल महीने में दर्ज की गई लगभग 215 दशमलव आठ-नौ गीगा वाट की अधिकतम बिजली मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त है।

उन्होंने कहा कि केंद्र ने राज्य के स्वामित्व वाली बिजली वितरण कंपनियों के वित्तीय और परिचालन बदलाव के लिए उज्ज्वल डिस्कॉम एश्योरेंस योजना (उदय) 2015 शुरू की थी। आर के सिंह ने कहा कि आपूर्ति की औसत लागत और औसत राजस्व के बीच के अंतर को शून्य करना भी एक लक्ष्य है।

Related posts

Leave a Comment