झारखंड सरकार ने बढते कोविड संक्रमण को देखते हुए सभी शैक्षणिक संस्थान बंद किये जाने की घोषणा की

झारखंड सरकार ने बढते कोविड संक्रमण को देखते हुए सभी शैक्षणिक संस्थान बंद किये जाने की घोषणा की

झारखंड सरकार ने राज्‍य में बढ़ते कोविड संक्रमण को देखते हुए आज से कई पाबंदियां लगाई हैं। समूचे राज्‍य में उपचार करा रहे कोविड रोगियों की संख्‍या चार हजार से अधिक हो गई है। पिछले 20 दिनों में यह संख्या 13 गुना बढ़ी है।

मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने बढ़ते कोविड संक्रमण की मौजूदा स्थिति को देखते हुए आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में आज से सभी स्‍कूलों, शैक्षणिक संस्‍थानों, कोचिंग संस्‍थाओं, निजी ट्यूशन, स्‍टेडियम, जिमनेज्यिम, सैलून, स्‍पा, पूल, चिडि़याघर, पार्क और सार्वजनिक स्‍थलों को इस महीने की 15 तारीख तक बंद रखने की घोषणा की है। स्‍कूलों, कॉलेजों और विश्‍वविद्यालयों की परीक्षाओं सहित सभी शैक्षिणिक गतिवि‍धियां 15 जनवरी तक रोक दी गई है।

Related posts

Leave a Comment