जानें आज का राशिफल सभी राशियों का 6 जून 2021, रविवार

मेष राशिफल: आज का पूंजी निवेश लाभदायक रहेगा। कार्यस्थल पर मान सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापार में वृद्धि होने के कारण काम आपकी योजनाओं के अनुसार होंगे। वायु विकार से पीड़ित रहेंगे।

वृषभ राशिफल: सामाजिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगा। परिवार की समस्या का समाधान होगा। निजी कार्य की व्यस्तता रहेगी। समय रहते जरूरी दस्तावेजों को संभाल लें।

मिथुन राशिफल: आज नवीन अनुबंध व समझौतों के कारण आपके लाभ मे वृद्धि होगी। आज रचनात्मक काम होंगे। जनकल्याण की भावना के कारण प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दैवीय कार्यों में दिन बीतेगा।

कर्क राशिफल: व्यापार अच्छा चलेगा। परिवार से सहयोग मिलने से कार्य आसानी से पूरे होंगे। अपनी परिवारिक जिम्मेदारी की ओर विशेष ध्यान दें। पारमार्थिक कार्यो में धन लगेगा। सामाजिक कार्यों से सुयश मिलेगा और आप के प्रभाव में वृद्धि होगी।

सिंह राशिफल: कार्य की अधिकता के बीच सफलता से मनोबल मजबूत होगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि के योग के बीच आपके सक्रिय होने के कारण संबंध व परिचय क्षेत्र बढ़ेगा। किसी अजनबी व्यक्ति का विश्वास न करें धोखा मिल सकता है।

कन्या राशिफल: आर्थिक निवेश में सोच-समझकर निर्णय लेने पर लाभ होगा। सुख-समृद्धि में वृद्धि के साथ ही परिवार, समाज में आपका महत्व बढ़ेगा। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी।

तुला राशिफल: व्यापार-व्यवसाय में चल रही उलझनों से परेशान रहेंगे। लाभ होने की संभावना के बीच मित्र मिलन भी सम्भव है। किसी परिजन के साथ अपने विशेष कार्य की पूर्ति के लिए देव स्थलों का भ्रमण करेंगे।

वृश्चिक राशिफल: दिन की शुरुआत में क्रोध हावी रहेगा। मन माफिक काम न होने से परिजनों पर नाराज रहेंगे। नौकरी में नया प्रस्ताव मिल सकता है। धार्मिक रुचि बढ़ेगी।

धनु राशिफल: निवेश किए धन से अर्जित होने वाले वाले लाभ में देरी होगा। अर्थ व्यवस्था बिगड़नें से निर्माण कार्य की गति प्रभावित हो सकती है। संतान के लिए निर्णय लेने में दुविधा होगी।

मकर राशिफल: कार्यस्थल पर आपके पराक्रम की प्रशंसा होगी। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ के बीच जल्दबाजी नुकसानदायक रहेगी। कम समय में अधिक लाभ अर्जित करने के चक्कर में न उलझें।

कुंभ राशिफल: आज विशेष उन्नतिकारक योगों के चलते कार्यस्थल पर अनुकूल परिणाम के लिए सक्रियता बनाए रखें। भवन निर्माण के लिए ऋण लेना पड़ सकता है। मन में प्रसन्नता रहेगी। मन को भक्तिभाव में लगाने की कोशिश करेंगे।

मीन राशिफल: रुके कार्य में सफलता मिलेगी। पूंजी निवेश में सोच से अधिक लाभ होगा। कार्ययोजना और निर्णय पर अमल करें। किसी के प्रति आकर्षित होंगे।

Related posts

Leave a Comment