जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कल जम्मू हवाई अड्डे से रात्रि उड़ान सेवा का शुभारंभ किया। उन्होंने जम्मू से दिल्ली के लिए गो एयर की देर रात की पहली उड़ान की वर्चुअल शुरुआत की। मनोज सिन्हा ने कहा कि इस सुविधा से यात्रियों को राहत होगी और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। उपराज्यपाल ने कहा कि इससे जम्मू संभाग के निवासियों को राष्ट्रीय राजधानी और अन्य स्थानों की सुगम यात्रा की सुविधा मिलेगी। क्षेत्र के किसानों को भी लाभ होगा, क्योंकि केन्द्रशासित प्रदेश प्रशासन ने हाल में गो एयर के साथ जम्मू-कश्मीर से फलों और सब्जियों की रियायती हवाई परिवहन सुविधा के लिए समझौता किया है।
Related posts
-
आज विश्व धरोहर दिवस है
आज विश्व धरोहर दिवस है। यह दिन सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत की विविधता, संवेदनशीलता और महत्व... -
किसानों को बड़ी राहत: केंद्र सरकार के फैसलों से तीन राज्यों के किसानों को मिलेगा लाभकारी मूल्य
केंद्र सरकार ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण और राहतभरा निर्णय लेते हुए उत्तर प्रदेश... -
BECIL ने उन्नत प्रौद्योगिकियों और डिजिटल परिवर्तन में सहयोग को मजबूत करने के लिए सी-डैक के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बेसिल) ने उन्नत प्रौद्योगिकियों, डिजिटल परिवर्तन और क्षमता विकास के क्षेत्रों...