सरकार ने कहा है कि राष्ट्रीय पात्रता सह-प्रवेश परीक्षा-नीट और अन्य संयुक्त प्रवेश परीक्षाएं निरस्त करने की कोई योजना नहीं है। लोकसभा में लिखित उत्तर में स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने कहा कि नीट-पोस्ट ग्रेजुएट परीक्षा 11 सितम्बर को और नीट अंडर-ग्रेजुएट परीक्षा 12 सितम्बर को होगी। भीड़-भाड़ और लम्बी दूरी की यात्रा से बचने के लिए देश में परीक्षा केन्द्रों की संख्या बढ़ाई गई है। स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने बताया कि परीक्षा संचालन में कोविड संबंधी सभी नियमों का कड़ाई से अनुपालन किया जायेगा। सभी परीक्षार्थियों को सुरक्षा किट उपलब्ध कराई जाएगी।
Related posts
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...