जम्मू-कश्मीर में आज आतंकवादी हमले में एक पुलिस अधिकारी शहीद हो गया और एक नागरिक मारा गया। दक्षिण-कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहडा इलाके में आतंकवादियों ने सहायक पुलिस उपनिरीक्षक मोहम्मद अशरफ पर गोलियां चलाईं। गोली लगने के बाद विशेषज्ञ चिकित्सा के लिए ले जाते समय श्रीनगर में उन्होंने दम तोड दिया।
दूसरी घटना श्रीनगर के पुराना शहर के ईदगाह इलाके में हुई। आतंकवादियों ने अपने घर के बाहर खडे एक नागरिक पर नजदीक से गोली चलाई। इसे तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इन दोनों घटनाओं के सिलसिले में मामले दर्ज किये गये हैं और हत्यारों को पकडने के लिए तलाश अभियान चलाया गया है।