जम्मू-कश्मीर में जम्मू के अखनूर के खौर इलाके में सुरक्षाबलों ने संदिग्ध ड्रोन से गिराए गए हथियार और गोलाबारूद बरामद किये हैं। नियंत्रण रेखा के नजदीक पलांवाला में आज तड़के पुलिस और सेना के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान एक बक्से में हथियारों और गोलाबारूद बरामद किये। पुलिस ने इस सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया है।
जम्मू के अखनूर के खौर इलाके में सुरक्षाबलों ने संदिग्ध ड्रोन से गिराए गए हथियार और गोलाबारूद बरामद किये
