जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ दो मुठभेड़ों में दो आतंकवादी मारे गए। ये दोनों हाल में एक पुलिस अधिकारी और एक नागरिक की हत्या में शामिल थे। पहली मुठभेड़ कल पुलवामा जिले के वाहिबग इलाके में हुई जिसमें सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्त अभियान में लश्कर-ए-तईयबा का आतंकवादी शाहिद बशीर शेख मारा गया। वह 2 अक्तबूर को एक नागरिक मोहम्मद सैफी डार की हत्या में शामिल बताया जाता है। श्रीनगर के बेमिना इलाके की हमदानिया कॉलोनी में हुई दूसरी मुठभेड़ में मारे गये आतंकी की पहचान तंजील अहमद के रूप में हुई है। वह 12 सितंबर को श्रीनगर के खनियार इलाके में पुलिस सब-इंस्पेक्टर अरशद मीर की हत्या में शामिल था। दोनों मुठभेड़ स्थलों से एके-47 राइफल सहित हथियार और गोलाबारूद बरामद किया गया।
Related posts
मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक बार...
12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान कर...
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी...