जम्मू-कश्मीर में भूस्खलन प्रभावित रामबन जिले में राहत और बचाव अभियान जारी

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में बादल फटने और भूस्खलन की घटना के बाद राहत और बचाव अभियान आज फिर शुरू होगा। कश्मीर घाटी को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाले महत्‍वपूर्ण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को पूरी तरह से खोलने के प्रयास जारी हैं।

तूफान, ओलावृष्टि, भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ से जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में सेब और अन्य बागानों को बड़ा नुकसान हुआ है। रामबन जिले में कल बादल फटने से हुए भूस्खलन में तीन लोगों की मौत हो गई। भूस्खलनों के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया था। पंथियाल के पास सड़क क्षतिग्रस्‍त होने से कई वाहनों को नुकसान हुआ है।

राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्‍य आपदा मोचन बल की टीम राहत और बचाव कार्यों में लगी हुई हैं, लेकिन खराब मौसम की कारण राहत कार्यों में बाधा आ रही है। सेना के जवान यातायात बहाल करने में नागरिक प्रशासन की सहायता कर रहे हैं। तेज बारिश के कारण आज रामबन जिले में स्कूल और सरकारी संस्थान बंद रहेंगे।

Related posts

Leave a Comment