जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में बांदीपोरा जिले के अरागाम क्षेत्र के बरार में आज आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि 13 राष्ट्रीय राइफल्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष कार्रवाई समूह के इस क्षेत्र में संयुक्‍त तलाशी और घेराव अभियान के बाद गोलीबारी शुरू हो गई। मुठभेड में मारे गए आतंकियों की पहचान की जा रही है।

अंतिम समाचार मिलने तक इलाके में तलाशी अभियान जारी था।

Related posts

Leave a Comment